फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ने किया कर्मचारियों का मनोरंजन

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8 स्थित लॉरेंस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मई दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने स्कूल में काम कर रहे कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम की शुरूआत वर्कराें का स्वागत कर सरस्वती वंदना से हुई। इस दौरान वर्करों के बीच कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नौवीं और दसवीं कक्षा के स्टूडेंट्स ने साथी हाथ बढ़ाना... गीत पेश किया, जिसमें उन्होंने खेतों में काम कर रहे मजदूराें का दृश्य दिखाया। वहीं, स्कूल के कर्मचारियों के बीच एक मिनट में लस्सी पीना, एक मिनट में केेले खाना, विभिन्न रंगों की गेंदों को इकट्ठा करना जैसे मुकाबले करवाए। कार्यक्रम के अंत में स्टूडेंट्स ने भांगड़ा पेश किया। स्कूल की प्रिंसिपल वीना मल्होत्रा ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं और उनका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्टूडेंट्स और कर्मचारियों को जोड़ने का है। वहीं, स्टूडेंट्स द्वारा इस मौके सफाई अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें