फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीनों पर फिर हुए अकाली और कांग्रेसी आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक द्वारा दी गई प्रूनिंग मशीनों के धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर जमकर बवाल
विज्ञापन

कांग्रेसी बोले- धन्यवाद प्रस्ताव पास करो, मेयर ने कहा हम नहीं करेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नगर निगम की मीटिंग में शुक्रवार को उस समय एक बार फिर प्रूनिंग मशीन का मामला गर्मा गया। जब कांग्रेसी पार्षदों ने प्रस्ताव रखा कि विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की तरफ ने अपने फंड से जो दो प्रूनिंग मशीनें खरीदकर दी हैं। इसके लिए धन्यवाद प्रस्ताव पास किया जाए, लेकिन इतना कहने की देर थी कि अकाली नेता व मेयर कुलवंत सिंह ने खुद मोर्चा संभाल लिया। उनका कहना था कि अगर उनके द्वारा विदेश से मंगवाई गई मशीन चला दी जाती तो मोहाली देश का पहला शहर बन जहां पर अति आधुनिक मशीन होनी थी। इसी बीच कांग्रेसी पार्षदों का कहना था कि विधायक द्वारा लाई मशीनें भी शहर के भले के लिए आई है। उनसे किसी का नुकसान नहीं होना है। इसी बीच अकाली पार्षद आरपी शर्मा ने विधायक द्वारा नगर निगम को खरीदकर दी मशीनों पर व्यंग्य कसना शुरू कर दिए। उनका तर्क था कि यह मशीन जुगाड़ है। जबकि अकाली पार्षद परमिंदर सिंह सोहाना का कहना था कि यह कड़ूका है। जबकि कांग्रेसी पार्षद भरत भूषण मैनी और कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि जो मशीनें आ गई हैं उसके लिए धन्यवाद तो बनता है, बाकी आपकी मर्जी है। वहीं, फिर मेयर ने कहा कि दोनों मशीनों को चलाकर देख लिया जाए। लोगों से वोटिंग करवा ली जाए। किसके काम से संतुष्ट हैं। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने विधायक को मशीनें देने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित नहीं किया। मेयर ने कहा कि हम धन्यवाद प्रस्ताव पास नहीं करेंगे।
जिक्रयोग है कि जिस दिन यह मशीनें आई थीं उस दिन दिन विधायक एवं मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की तरफ से नगर निगम के मेयर समेत सभी पचास पार्षदों को मशीनों के शुभारंभ समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया था। इस दौरान अकाली पार्षद जसप्रीत कौर मोहाली को छोड़कर कोई भी पार्षद समारोह में शामिल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर सीनियर डिप्टी मेयर को बनाया शिकार
अकाली बीजेपी पार्षदों ने एक बार फिर हाउस की मीटिंग में शुक्रवार को नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व कांग्रेसी नेता रिशव जैन को घेरा। अकाली पार्षद उपिंदरजीत कौर ने आरोप लगाया कि उन्होंने फेज-11 में पानी की समस्या को हल करवाने के लिए उन्होंने प्रयास किया। साथ ही 61 लाख रुपये पास करवाए। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर ने उनके वार्ड के एक प्रोग्राम में जाकर कहा था कि यह काम उन्होंने किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान अकाली बीजेपी पार्षदों ने उनको घेरा साथ ही मांफी मांगने को कहा है। इस दौरान मेयर कुलवंत ने भी अपने दल के लोगों का साथ दिया। दूसरी तरफ सीनियर डिप्टी मेयर ने आरोप लगाया कि अकाली दल बीजेपी के नेताओं ने मीटिंग को मजाक बनाकर रखा दिया है। यह जानबूझकर ही मीटिंग में ऐसा हंगामा करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें