फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट दिलाने के बहाने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दुकान से चॉकलेट दिलाने के बहाने एक युवक ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म कर डाला। बच्ची खाना खाने के बाद पार्क में घूमने गई थी। आरोपी उसे वहीं से अपने साथ ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी सोमनाथ (28) निवासी धर्मानंद जिला राणीगंज बिहार को भी पुलिस ने दबोच लिया है। वह एरोसिटी में किराए पर रहता था।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी नौ वर्षीय बेटी 25 जुलाई की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद पार्क में घूमने गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजने निकल पड़े। सहमी हुई हालत में रोती हुई बच्ची एयरपोर्ट चौक के पास मिली। उसने बताया कि सोमनाथ उसे दुकान से चॉकलेट दिलाने का लालच देकर सुनसान जगह पर झाड़ियों में ले गया। वहां उसने बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसे सड़क के दूसरे किनारे पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें