फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में डेंगू के 89 मरीज मिले, 18 बाहरी जिलों से

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है, वहीं वीआईपी शहर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को 24 घंटे में डेंगू के 89 मरीज सामने आए हैं। हालांकि सेहत विभाग के हरदम नजर रखे हुए है और राहत की बात यह रही कि किसी की इस बीमारी से जान नहीं गई। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 3235 पहुंच गई है। जिले में 5 दिनों में 432 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने कहा है कि डेंगू से बचने के लिए लोगों को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। कहीं भी घरों में पानी जमा नहीं होने देना है। इसके अलावा सुबह और शाम लोगों को शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनने होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप मोहाली और डेराबस्सी सब डिवीजन में देखने को मिल रहा है। वहीं, एक चीज यह भी देखने में आई है कि ग्रामीण एरिया से लेकर शहरी एरिया में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में रोजाना काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। इतना नहीं बाहरी राज्यों से काफी संख्या में लोग डेंगू के इलाज के लिए पहुंच रहे है। रविवार को डेंगू पॉजिटिव आए कुल लोगों में 18 बाहरी जिलों या राज्यों से है। सेहत विभाग की तरफ से इस संबंधी सारी जानकारी सरकार को भेजी जा रही है। इतना ही नहीं निजी अस्पतालों को हिदायत दी गई है कि वह उनके पास कोई भी डेंगू का मरीज आता है तो उस बारे में तुरंत सेहत विभाग को सूचित करे। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में डेंगू का टेस्ट मुफ्त होता है, जबकि निजी अस्पतालों के लिए रेट तय किए गए हैं। निजी अस्पतालों को कहा गया है कि वह इस नियम का सख्ती से पालन करें और अभी तक डेंगू से जिले में 32 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें