लांडरां/बनूड़। बनूड़ के वार्ड नंबर 13 में रहने वाले बागड़ियों की झुग्गियों से मंगलवार रात 8 मोबाइल फोन चोरी हो गए।
घटना की जानकारी देते हुए राजकुमार के पुत्र कुलदीप कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 13 के चौक में बागड़ी समुदाय के लोग एक साथ रहते हैं। वहां ये लोग झुग्गियां बनाकर रहते हैं।
उन्होंने बताया कि वे लोग रात करीब दो बजे तक जागते रहे। इसके बाद जब उन्हें नींद आ गई तो अज्ञात लोग उनकी झोपड़ियों में घुस आए और उनके मोबाइल फोन चुरा ले गए। उन्हें इस घटना की जानकारी तब हुई जब वह सुबह छह बजे उठे। देखा कि झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के आठ मोबाइल फोन गायब हैं।
पीड़ितों ने कहा कि शहर में जो नशेड़ी घूम रहे हैं उनका यह काम हो सकता है। ऐसे युवक रोजाना दिन में झुग्गियों के आसपास घूमते रहते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में दिन के समय घूमने वाले आवारा युवकों पर लगाम लगाई जाए।