फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 1.20 करोड़ रुपये में फ्लैट का सौदा कर 78.60 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-88 में 1.29 करोड़ रुपये में फ्लैट का सौदा कर 78.60 लाख रुपये बयाना लेने के बाद फ्लैट की रजिस्ट्री न करवाने और महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। अंजु वोहरा निवासी सेक्टर-69 ने सोहाना थाने में इस मामले की शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपियों में लवप्रीत सिंह निवासी बोहा मानसा, सतवीर सिंह निवासी फिरोजपुर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अंजु वोहरा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सेक्टर-88 स्थित हीरो होम्स सोसाइटी में फ्लैट खरीदने के लिए लवप्रीत सिंह से मिली थी। उसने कहा कि वह ब्लैकलीफ प्रोपइटर का मालिक है। उसने कहा कि हीरो होम्स में उसके पास थ्री बेडरूम सेट उसके पास सेल के लिए है। फ्लैट मालिक हरप्रीत मंगत कनाडा में रहती है उसने उसके जानकार व्यक्ति सतबीर सिंह जिला फिरोजपुर के नाम पर जनरल पावर ऑफ अटार्नी की हुई है। जिसकी एक कॉपी सतवीर सिंह ने दिखाई। लवप्रीत सिंह ने उक्त फ्लैट का सौदा 1.29 करोड़ रुपये में किया और उससे 2 लाख रुपये बतौर बुकिंग अमाउंट ले ली। अंजु वोहरा ने लवप्रीत को फ्लैट मालिक से मिलवाने या बात करवाने की बात कही तो उसने कहा कि फ्लैट की डील वहीं फाइनल करेगा। इस तरह अलग-अलग तारीख पर सतबीर और लवप्रीत ने उनसे 78.10 लाख रुपये ले लिए। 29 जुलाई को उन्होंने रजिस्ट्री की तारीख रखी लेकिन रजिस्ट्री वाले दिन दोनों नहीं आए। उन्होंने कहा कि फ्लैट मालिक की दुबई से फ्लाइट लेट हो गई है जिस कारण वह दोबारा रजिस्ट्री की डेट लेंगे। बाद में वह उन्हें फोन करती रही और वह उसे टालमटोल करते रहे। उसने छानबीन की तो उससे पता चला कि उसे धोखा दिया जा रहा है। उसने जब लवप्रीत से पैसे वापस मांगे तो उसने उसे चेक दिया जब वह चेक लगाने गई तो पता चला कि खाते में पैसे नहीं हैं। जब उसने लवप्रीत को फोन किया तो उसने कहा कि अगर उसने पैसे मांगे तो वह उसे जान से मरवा देगा। उसने बाद में पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें