फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में 563 कोरोना संक्रमित, 7 ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना ने अपनी रफ्तार तेज कर दी है। शनिवार को मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 563 दर्ज की गई जबकि 7 लोगों ने कोरोना को मात दी है। सबसे ज्यादा मामले मोहाली, ढकोली और खरड़ क्षेत्र से मिले हैं। इन इलाकों में प्रशासन द्वारा पाबंदियों को सख्ती से लागू करने को लेकर निर्देश दिए हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी डॉ. कमलजीत कौर और बेटा नवजीत सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

डीसी ईशा कालिया ने बताया कि जिले में अभी तक 70951 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं, जिनमें से 68045 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। जबकि 1076 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं और 1830 सक्रिय मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार मोहाली से 262, ढकोली 159, खरड़ से 82, डेराबस्सी से 24, घड़ूआं से 15, बूथगढ़ से 11, कुराली से 5, लालड़ू से 3 और बनूड़ से 2 केस मिले हैं जबकि इन क्षेत्रों में सेहत विभाग की टीमों द्वारा सैंपलिंग को और तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें