फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : कोविड मरीजों के लिए सात अस्पतालों के पचास फीसदी बैड आरक्षित, ज्यादा वसूली पर भी रोक 

Fri, 16 Apr 2021 04:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

जिन सात अस्पतालों में पचास फीसदी बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। उनमें कोविड मरीजों के लिए अति आधुनिक सुविधाओं वाली एंबुलेंस व अन्य इंतजाम भी हैं। 
विज्ञापन
मोहाली में एक बुजुर्ग का कोरोना सैंपल लेता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए मोहाली जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। कोविड मरीजों को अति आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सात नामी प्राइवेट अस्पतालों में पचास फीसदी बेड आरक्षित कर दिए हैं। जिले में कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों की कोई कमी नहीं है। लोगों को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। डीसी गिरीश दियालन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।  

विज्ञापन


मोहाली में कोरोना के करीब पांच हजार सक्रिय मरीज हैं। अब तक 487 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में जिला प्रशासन महामारी से निपटने के लिए रणनीति से जुटा हुआ है। इससे पहले प्रशासन की तरफ से सारे प्राइवेट अस्पतालों को आदेश दिया था कि वह अपने यहां पर इलेक्टिव सर्जरी को टाल दे। साथ ही कोविड मरीजों के इलाज पर फोकस करे। इतना ही अस्पतालों को यह भी आदेश दिए गए थे कि कोविड के मरीजों से अधिक पैसे न वसूले जाए। सेहत विभाग के अधिकारियों को इस बात पर नजर रखने के लिए कहा था।

विज्ञापन

कोविड मरीजों के इलाज से इनकार नहीं कर पाएंगे अस्पताल

जानकारी के मुताबिक जिन सात अस्पतालों में पचास फीसदी बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। उनमें कोविड मरीजों के लिए अति आधुनिक सुविधाओं वाली एंबुलेंस व अन्य इंतजाम भी हैं। डीसी ने अपने आदेश में कहा है कि जो भी कोविड मरीज सिविल सर्जन की तरफ से प्राइवेट अस्पतालों में रैफर किए जाएंगे, उनके इलाज के लिए वे इनकार नहीं करेंगे। इसके अलावा उक्त अस्पतालों में सारा स्टाफ मौजूद रहना चाहिए। वहीं, जो अस्पताल नियमों को पालन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें