फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली नंबर की कार से मिले 5 लाख, पुलिस ने किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधानसभा चुनाव को लेकर शराब और पैसों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी की जा रही है। रविवार को नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को लाखों रुपये की रकम के साथ काबू किया है। पुलिस ने पैसों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, फेज-10 स्थित ओल्ड चुंगी के पास पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की तरफ से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दिल्ली नंबर की कार में सवार चंडीगढ़ के सेक्टर-46 निवासी से 5 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। दूसरी ओर, पुलिस ने लाखों रुपये की रकम को लेकर व्यक्ति से पूछताछ की तो व्यक्ति कोई उचित जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने लाखों रुपये की रकम को सरकारी खाते में जमा करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें