बनूड़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक केस आया सामने
- मरीज का पहले जीएमसीएच में चल रहा था इलाज, अब प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बनूड़/लांडरां। बनूड़ शहर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। शहर के वार्ड नंबर छह के 70 वर्षीय बुजुर्ग को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सेहत विभाग हरकत में आ गया है। स्वाइन फ्लू का मरीज मंगलवार रात ही चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के सरकारी मेडिकल अस्पताल से घर आया था। उसका शहर के एक प्राइवेट डॉक्टर से इलाज शुरू करवाया है। पीड़ित के परिनजों को मरीज को स्वाइन फ्लू होने के बारे में जानकारी नहीं है। परिनजों का कहना है कि उनके मरीज को डबल निमोनिया हुआ है।
जानकारी अनूसार काका सिंह पुत्र नराता राम को 17 जनवरी का तेज बुखार और खांसी हुई थी। परिजन उन्हें बनूड़ के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। पीड़ित के पारिवारिक सदस्यों के अनुसार पूर्व रात उन्हें छुट्टी दे दी गई, परंतु मरीज पूरी तरह ठीक न होने के कारण अब उनका शहर के एक प्राइवेट डॉक्टर से इलाज शुरू करवाया है।
बनूड़ के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर की सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरप्रीत कौर ओबराय ने उक्त मरीज को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभागी तौर पर इस संबंधी सूचना हासिल होने पर मेडिकल टीम को इलाके में भेजा गया था। उन्हें बताया कि पीड़ित के घर मौजूद चार पारिवारिक सदस्यों और मोहल्ला वासियों को जरूरी सावधानियां बरतने को कहा है।
कैप्शन -- बनूड़ में स्वाइन 3लू के पीड़त के परिवारिक मेंबरों को दवाईया ओर जानकारी देते हुए कर्मचारी ।