फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी लूटने के मामले में 4 नामजद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव (मुल्लापुर)। पिछले दिनों सिसवा बद्दी रोड पर गांव सिसवा के पास गाड़ी लूटपाट की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में चार लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान गुरमेल सिंह निवासी बरोटीवाला, हिमाचल, अब्दुल निवासी पिंजौर, हरियाणा, रोहित निवासी बरोटीवाला, हिमाचल एवं रफीक निवासी बक्शीवाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिसवां बद्दी रोड पर गांव सिसवा के नजदीक 8 जनवरी को एक्सयूवी कार लूटी गई थी। मुल्लापुर पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर-47 निवासी रवि शर्मा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने बरोटीवाला निवासी रोहित को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के आधार पर ही चारों लोगों को मामले में नामजद आरोपी बनाया है। डीएसपी खरड़ -2 अमरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही बाकी तीन आरोपियों के साथ- साथ कार को भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें