मोहाली। जिले में शुक्रवार को 3904 लोगों ने टीकाकरण करवाया, जिनमें 960 ने पहली, 2854 ने दूसरी, 90 ने बूस्टर डोज लगवाई। इसी तरह किशोरों में 269 ने पहली, 914 ने दूसरी डोज लगवाई। मामले की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने की।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 1879661 लोग टीकाकरण करवा चुके हैं, जिनमें से 1112364 ने पहली, 747360 ने दूसरी, 19937 बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। जबकि किशोरों में 41478 ने पहली, 11636 ने दूसरी डोज लगवा चुके हैं। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया वह सेहत केंद्र आकर टीकाकरण करवा सकते हैं।