फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियो बेस्ट सॉट इनविटेशनल एयर राइफल और पिस्टर शूटिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
- ओलंपियो बेस्ट शॉट इनविटेशनल राइफल एंड पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

- मेन एयर पिस्टर में जरनैल सिंह और वुमन एयर पिस्टल में नवदीप ने मारी बाजी
- पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के 55 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। बलटाना के ओलंपियो शूटिंग स्क्वेयर रेंज में पांच दिवसीय ओलंपियो बेस्ट सॉट इनविटेशनल एयर राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के करीब 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें पिंजौर अकाल जोत पब्लिक स्कूल शूटिंग रेंज के जरनैल सिंह को पुरुष आयुवर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियंस के खिताब से नवाजा गया। वहीं महिला वर्ग में ओलंपियो शूटिंग स्क्वेयर रेंज की नवदीप ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस के खिताब पर कब्जा किया है। विजेता खिलाड़ियों को खिताब राष्ट्रीय कोच चंदेल राहुल व अजय कुमार ने पुरस्कृत किया।

मां को हराकर बेटी ने जीता पदक
पंचकूला सेक्टर 19 की नवदीप ने आठ माह शूटिंग की प्रैक्टिस के बदौलत ओलंपियो बेस्ट सॉट इनविटेशनल एयर राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में करीब आठ खिलाड़ियों को हराकर चैंपियन का खिताब हासिल किया है। सिर्फ इतना ही नहीं फाइनल में महिला वर्ग में जिस प्रतिभागी को नवदीप ने हराकर, फाइनल खिताब जीता वह उनकी मां लता हैं। फाइनल मुकाबले में नवदीप ने अपनी मां लता को 11 अंकों से हराया है। नवदीप चंडीगढ़ के धनवंत्री आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएएमएस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। नवदीप पंजाब के राज्य स्तरीय रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। वहीं ऑल इंडिया के सीनियर कैटेगरी में नवदीप का छठा स्थान है। इसके अलवा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में छठा स्थान है। नवदीप के पिता जसविंदर सिंह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात हैं और नवदीप के गुरु भी हैं। जसविंदर ने बताया कि विश्व चैंपियन गौरी श्योराण व विश्व जीत सिंह के पहले शूटिंग कोच रह चुके हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया के तीसरे रैंकिंग पर काबिज डी पद्माश्री रेलवे और तमिलनाडु की पिस्टल शूटर के कोच भी हैं। आईएसएसएफ (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन, जर्मनी) के जज भी हैं।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में जरनैल ने पहली बार में मारी बाजी
पिछले छह माह के शूटिंग अभ्यास में पिंजौर निवासी जरनैल सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को हराकर खिताब जीता है। जरनैल ने राहुल को 6 प्वाइंट से फाइनल में हराकर चैंपियन बने। जरनैल ने बताया कि वह महज आठ में नेशनल स्तर तक के गेम्स में हिस्सा ले चुके हैं। सिविल रैंकिंग में पूरे देश में जरनैल का पूरे देश में 115वां स्थान है। इनके कोच राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बलविंदर सिंह हैं। तीन बार राज्य स्तरीय गेम्स में लगातार चैंपियन रह चुके हैं।
विज्ञापन


ये रहे रिजल्ट
सीनियर मेन कैटेगरी में, एयरफोर्स के बाबू राम ने एनआर एयर पिस्टल में स्वर्ण, युद्घवीर सिंह ने रजत, रविंद्र सिंह ने ब्रांज मेडल हासिल किया। वहीं एयर पिस्टल एनआर विमेन महिला कैैटेगरी में हरियाणा की लता रानी ने स्वर्ण, वीनिता ने सिल्वर पदक हासिल किया है। इसके अलावा एयर पस्टिल आईएसएसएफ महिला वर्ग में बठिंडा की हर नवदीप कौर ने स्वर्ण, तनवी ने सिल्वर, यशप्रीत ने ब्रांज मेडल जीता। इसके अलावा अंडर 15 विवेन कैटेगरी में सनवी ने स्वर्ण, गुनसीन कौर ने सिल्वर पदक जीता। आईएसएस राइफल पुरुष वर्ग में मुकुल स्वर्ण, जसराज सिल्वर व महिला वर्ग में जसनूर ने स्वर्ण व सुहाना बराड़ ने सिल्वर पदक जीता। पैरा वर्ग में सन्नी ने स्वर्ण पदक जीता। पिस्टल यूथ वर्ग में फतेह सिंह ने स्वर्ण और यूनिस ने सिल्वर व प्रव जीत ने सिल्वर पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें