मोहाली। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सेक्टर-67 ने शहर की सेक्टर डिवाइडिंग सड़कों पर चंडीगढ़ की तर्ज पर साइकिल ट्रैक बनाने की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने इस संबंध में पंजाब के प्रधान सचिव और मोहाली नगर निगम के मेयर को ज्ञापन सौंपा। प्रधान नरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि गमाडा के मास्टर प्लान में आठ फुट चौड़े साइकिल ट्रैक का प्रावधान है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। एसोसिएशन ने कुंभड़ा चौक से फेज-11 तक सड़क पर साइकिल ट्रैक विकसित करने तथा अन्य सेक्टर डिवाइडिंग सड़कों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। इससे सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।