फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेदार और पटवारियों के 1152 पदों के लिए 234000 की परीक्षा 8 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राज्य में जिलेदार और पटवारियों के 1152 पदों के लिए 2 लाख 34 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 8 अगस्त को होने वाली इनकी लिखित परीक्षा के लिए चंडीगढ़ सहित राज्य के 13 जिलों में 550 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माल विभाग और जल स्रोत विभाग में जिलेदार और पटियारियों की भर्ती पंजाब सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से की जा रही है। इस बार उम्मीदवार बायोमैट्रिक्स के जरिए पहचान करवा कर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

पंजाब सरकार के माल विभाग और जल स्रोत विभाग में जिलेदार, माल पटवारी और नहरी पटवारियों के 1152 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे। बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, परीक्षा संबंधी जानकारी और हिदायतें बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। केंद्र वाले जिलों के इंचार्ज वहां के डीसी होंगे। हर परीक्षा केंद्र पर ऑर्ब्जवर के तौर पर आईएएस, पीसीएस या गजेटेड अधिकारी को नियुक्त किया गया है। सुरक्षा प्रबंधों के लिए जिला स्तर पर एसएसपी को इंचार्ज नियुक्त किया है। पुलिस ने सुरक्षा प्रबंधों के चलते परीक्षा केंद्रों को सर्कल में बांटा है। हर सर्कल की जिम्मेदारी एसपी या डीएसपी स्तर के अधिकारी की होगी। उन्होंने बताया कि किसी भी उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र उसके जिले में नहीं बनाया गया। परीक्षा के दिन 8 अगस्त को सभी सरकारी बसें निर्धारित समय पर चलाने और परीक्षा केंद्रों में बिजली सप्लाई जारी रखने के लिए पावरकॉम को लिखा गया है। इस बार परीक्षा में बायोमैट्रिक्स, वीडियोग्राफी और जैमर का इस्तेमाल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें