मोहाली। जिले में कोरोना महामारी का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जहां 20 लोग संक्रमित हुए, वहीं 14 मरीज तंदुरुस्त हुए हैं। साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 213 हो गई है। इनमें से एक मरीज अस्पताल में भर्ती है।
डीसी अमित तलवार ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। जहां तक हो सके भीड़ वाली जगह में जाने से गुरेज करें। 12 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं। तभी महामारी को मात दी जा सकती है। सेहत विभाग की ओर से सोमवार को कुल 302 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें 94 सैंपल सरकारी और 208 निजी अस्पतालों में लिए गए हैं। जो एक मरीज अस्पताल में भर्ती है उसका इलाज एल-दो टाइप के अस्पताल में चल रहा है। सक्रिय मरीजों में 17 ग्रामीण और बाकी शहरी इलाके से संबंधित हैं। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 96390 मरीज संक्रमित हुए हैं, जबकि 95027 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 1150 लोगों की मौत हुई है।