मोहाली। सोहाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 16.85 लाख रुपये ठगने के आरोप में इमिग्रेशन कंपनी प्रबंधक दंपती पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचन कुलदीप सिंह गिल और उसकी पत्नी तीर्थ कौर निवासी सन्नी एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है। उक्त दंपती सोहाना में ब्राइट माइंड कंसलटेंट इमिग्रेशन कंपनी चला रहा थे और लोगों से ठगी करते थे। जांच अधिकारी एएसआई कमलप्रीत शर्मा ने बताया कि दंपती फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
जिला जालंधर के गांव मंंडियाला निवासी जयदीप भंडाल ने 29 मई को एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी कि एक विज्ञापन के माध्यम से वह इस इमिग्रेशन कंपनी के संपर्क में आए। उन्हें विदेश भेजने के लिए कंपनी प्रबंधकों ने उनसे 16.85 लाख रुपये लिए थे। बाद में न तो उन्हें वीजा दिलवाया और न ही पैसे वापस किए। इसकी जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मोहाली ने की और दोषी पाए जाने पर उक्त दंपती पर के दर्ज किया है।