फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बच्चों को शराब पिलाने पर बार मालिक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में सेकेंड वाइफ रेस्टोरेंट-कम-बार में नाबालिग बच्चों को शराब पिलाने के आरोप में बार मालिक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। यह केस डिप्टी डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा विभाग अमरजीत सिंह भुल्लर के बयान पर दर्ज किया गया है। आरोपी बार मालिक की पहचान मंजीत सिंह निवासी फेज-11 के रूप में हुई है। अमरजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 26 दिसंबर को करीब पौने 11 बजे उसे फोन आया कि उक्त बार में मालिक नाबालिग बच्चों को शराब व सिगरेट पिला रहा है। वह अपने साथी कर्मचारी के साथ बेस्टैक मॉल की तीसरी मंजिल पर बार में दबिश देने पहुंचे तो देखा कि छह युवक शराब और सिगरेट पी रहे थे। जब युवकों की उम्र पूछी तो उनमें से दो 17 साल के निकले। उन्होंने तुरंत कार्रवाई कर पुलिस स्टेशन फेज-11 में इसकी सूचना दी और बार मालिक मंजीत सिंह पर केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें