फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दो मुलाजिम झुलसे,पीजीआई किया गया रेफर

Sat, 08 Sep 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
 खरड़-बडाला रोड पर बिजली की एचटी लाइन की तारों की मरम्मत करते समय करंट लगने से पावरकॉम में ठेके पर काम कर रहे दो कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। राम सिंह तथा कश्मीर सिंह निवासी रूड़की खरड़-बडाला रोड पर तारें ठीक कर रहे थे कि अचानक तारों में करंट आ जाने से दोनों बुरी तरह झुलस कर खंभे से नीचे गिर गए। दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पंजाब राज्य पावरकॉम के राज्य प्रधान बलिहार सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह बुरी तरह से झुलस गया है। पीजीआई के डाक्टरों को उसकी बायीं बाजू काटनी पड़ी। दूसरे कर्मचारी राम सिंह के कान के पर्दे फट गए हैं, जिस कारण वह सुनने में असमर्थ हो गया है।

उन्होंने पावरकॉम के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ठेका कर्मचारियों को भर्ती करते समय बारकोड में यह लिखा जाता है कि सीएचबी ठेका कर्मचारी को सिर्फ एलटी लाइन का काम ही करना होगा, परंतु पावरकॉम अधिकारी जबरदस्ती ठेका कर्मचारियों से एचटी लाइन का काम करवा कर उन्हें मौत के मुंह में धकेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें