फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में सिख भाइयों से मारपीट में फोटोग्राफर सहित 15 अज्ञात बाराती नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर की इस्सापुर रोड पर रेलवे फाटक के पास राम मंदिर में बीते दिनों बारातियों ने केटरिंग का काम करने वाले दो सिख भाईयों और उनके एक साथी से मारपीट करने और पगड़ियां उतारकर बेअदबी के मामले में पुलिस ने फोटोग्राफर समेत 10 -15 अज्ञात बारातियों पर केस दर्ज किया है। आरोपी फोटोग्राफर की पहचान परविन्दर सिंह निवासी गांव भांखरपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया पंजाब कैटरर के मालिक हरपाल सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी डेराबस्सी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुछ दिन पहले राम मंदिर में एक लड़की के विवाह में वह केटरिंग का काम कर रहे थे। यमुनानगर से आई बारात के कुछ लोग खाना खाने में देरी कर रहे थे, जबकि कोरोना नियमों के मुताबिक देर रात तक इस तरह के समारोह नहीं कर सकते। हरपाल सिंह ने बारातियों को समय पर खाना खाने के लिए कई बार कहा, लेकिन रात के एक बजे तक बाराती खाना खाने से टालमटोल करते जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान शादी में आए फोटोग्राफर ने 10-15 बारातियों के साथ मिलकर उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और मारपीट कर उनकी पगड़ियां भी उतार दी। हरपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने शराब पी हुई थी और उन्होंने उनको और उनके भाई को जख्मी कर दिया था। इसके बाद दोनों जख्मियों को लोगों ने डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 506, 149 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले को लेकर हरपाल सिंह और उनके साथियों ने पुलिस की ओर से इस मामले में बेअदबी की धारा न जोड़ने के कारण सिख भाईचारे में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से बेअदबी की धारा जोड़ने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें