फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 14 पार्षदों ने लगाया विकास कार्य ठप होने का आरोप, जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कार्यकारी अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते पार्षद। संवाद 
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में विकास कार्यों के ठप होने का आरोप लगाकर शहर के 14 पार्षदों ने शुक्रवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी से मांग की है कि देश में अगर कोई एमरजेंसी के हालात पैदा होते हैं तो हम लोगों की मदद कैसे कर सकेंगे। क्योंकि प्रशासन की ओर से कोई भी तालमेल शहर के पार्षदों के साथ नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के पार्षदों में हरजीत सिंह मिंटा, नेहा शर्मा, अजीतपाल सिंह, नवजोत सिंह, जसविंदर लौंगिया, सुखबीर सिंह लोंगिया, धरमिंदर शर्मा, यादविंदर शर्मा, परवीन शर्मा, धरमिंदर सिंह, तेजी सिद्धू, जगदेव सिंह, जयपाल सिंह और उनके साथ मनी शर्मा, प्रताप राणा, अनिल जैन आदि ने कहा कि देश के हालातों को देखते हुए वीरवार को ब्लैकआउट हुआ था, लेकिन शहर में बहुत सारे लोग लाइट जलाकर रखे हुए थे और सड़कों किनारे रेहड़ी फड़ी वाले लाइट जलाकर बैठे हुए थे। इसके अलावा शहर में स्ट्रीट लाइट्स भी जली हुई थी। जिन्हें बंद करवाना नगर परिषद व प्रशासन का काम है।
जबकि प्रशासन के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी फोन नहीं उठा रहे] जिसके चलते कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी फिक्स करने की मांग की। इसके अलावा एक व्हाटसएप ग्रुप बनाकर आपसी तालमेल बनाने की बात कही, ताकि प्रशासन के मैसेज और जरूरी जानकारी लोगों तक पहुंच सके। वहीं, पार्षदों ने शहर के विकास कार्य ठप होने से परेशान हो लोगों की समस्या का हल करने के लिए हाउस की मीटिंग जल्द से जल्द आयोजित करने की मांग की।
विज्ञापन



शुक्रवार को एकत्रित हुए पार्षदों ने नवजोत सैनी को समर्थन देते हुए कहा कि वह आगे होकर काम करेंगे तो हम सब उनका साथ देंगे। इसके चलते शुक्रवार को भरे मन से नवजोत सिंह ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अपने आप को आजाद पार्षद घोषित किया। इस दौरान वह बोले कि हमें लोगों ने पार्षद इसलिए बनाया था ताकि की लोगों के विकास कार्य हो सकें। लेकिन पिछले लंबे समय से विकास ठप हो चुके हैं। हर तरफ सड़कें टूटी हुई हैं, गलियों-नालियों और सीवरेज के हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि लोग बेहद परेशान हो चुके हैं। जिसके चलते आज सभी 15 से 16 पार्षदों ने एक विशेष मीटिंग कर हाउस की मीटिंग बुलाने की मांग की है, जिससे शहर में रुके विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके और लोगों को राहत दी जा सके।
इस दौरान वहां मौजूद पार्षदों ने कहा कि हमने उदयवीर ढिल्लों को प्रधानगी से इस लिए उतारा था कि लोगों के काम हो सके, लेकिन आम आदमी पार्टी ने उससे भी बदतर हालात कर दिए। जिस के कारण सभी पार्टियों के पार्षद जमा होकर विकास कार्यों पर काम करना चाहते हैं। जिसके लिए उन्हें चुना गया है। प्रधानगी और वाइस प्रधान के मुद्दे पर नवजोत सिंह ने बोला कि अगर बाकी के सभी पार्षद मेरा साथ देंगे तो मैं सेवा करने के लिए तैयार हूं।


मैं मीटिंग अकेला नहीं बुला सकता हूं, इसके लिए सरकार के जो भी नियम हैं, उसके हिसाब से मीटिंग बुलाई जाएगी। बाकी विकास कार्यों के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बोल दिया गया है। शाम को सात बजे के बाद सभी रेहड़ी-फड़ी वालों को सड़कों से हटाने के लिए ड्यूटियां लगा दी गई हैं और लोगों के सहयोग के साथ ब्लैकआउट का पालन किया जाएगा। -जगजीत सिंह जज, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें