फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: निहंगों का बाना पहने दो युवकों ने ससुराल के सामने युवक को पीटा, हाथ तोड़ा

विज्ञापन
घायल गुलशन सिंह। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना के अकाल आश्रम कॉलोनी निवासी गुलशन सिंह को निहंगों का बाना पहने दो युवकों ने उसके ससुराल में परिवार के सामने बेरहमी से पीटा। पीटने से उसके शरीर पर डंडों के निशान पड़ गए। आरोपियों ने उसकी एक बाजू भी तोड़ दी। गुलशन का आरोप है कि उसके ससुराल के लोगों के कहने पर ही आरोपियों ने उस पर हमला किया। वह फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती है। सोहाना पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। उसका आरोप है कि उससे 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

गुलशन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह प्राइवेट एंबुलेंस चलाता है। शादी के बाद उसकी पत्नी उसके परिवार से झगड़ा करके मायके चली गई थी। उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत वुमन सेल फेज-8 में दी। वह समय-समय पर वुमन सेल जाकर अपने बयान दर्ज करवा चुका है। उसका आरोप है कि 6 मई 2025 को सुबह 8 बजे वह श्री हरकृष्ण चैरिटेबल अस्पताल सोहाना मोटरसाइकिल पर जा रहा था, उसी दौरान निहंगों का बाना पहने दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसे घेर लिया।
उन्होंने गुलशन की बाइक की चाबी निकाली और कहा कि गांव मौजपुर में उसके ससुराल ने पंचायत बुलाई है। वह उनके साथ चले। गुलशन ने कहा कि वह कपड़े बदल कर आता है लेकिन एक आरोपी उसे जबरदस्ती अपने साथ गांव मौजपुर ले गए। ससुराल में अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने उसकी पत्नी रुपिंदर कौर को वापस ले जाने के लिए दबाव डाला। गुलशन ने कहा कि वह 4/5 दिन बाद उसको साथ ले जाएगा। उसी समय आरोपियों ने उसके ससुर के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। गुलशन ने आरोप लगाया कि उससे एक कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए हैं। उसे घायल करके उसे उसकी पत्नी को जबरन साथ भेज दिया।
विज्ञापन



गुलशन के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने एमएलआर रिपोर्ट भी हासिल कर ली है। जांच जारी है। जल्द ही मामले में कार्रवाई कर दी जाएगी। - सिमरन सिंह, एसएचओ थाना सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें