जीरकपुर। पंजाब के शिक्षा विभाग द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सूबे के अध्यापकों द्वारा किए जाने वाले प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय सम्मान देकर नवाजा जाएगा।
शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी कुलदीप सिंह बाठ ने बताया कि जिला मोहाली की ओर से 10 अध्यापकों की ओर से राज्य सम्मान के लिए आवेदन भेजा है, जिनकी स्क्रूटनी के लिए 27 अगस्त तय की गई है। वहीं, ऑनलाइन स्क्रूटनी में अध्यापकों द्वारा उनके बीते वर्ष के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। अध्यापक अपनी प्रेजेंनटेशन को डिजीटल तरीके से उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे जिसके आधार पर चयनित होने वाले में से किसी का नाम आगे पैनल को भेजा जाएगा।