जीरकपुर। डीसी ऑफिस मोहाली से वीरवार देर शाम आदेश जारी करते हुए जीरकपुर नगर काउंसिल में कार्यरत बिल्डिंग इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह का तबादला कर दिया गया। वहीं, उच्चाधिकारियों ने आदेशों में इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को जीरकपुर से तुरंत रिलीव होने के बाद डेराबस्सी नगर काउंसिल में कार्यभार संभालने के आदेश भी दिए गए। मामले की पुष्टि जीरकपुर नगर काउंसिल के बिल्डिंग ब्रांच के एएमई कम एसडीओ इंद्र मोहन ने की है।
जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह इससे पूर्व डेराबस्सी नगर काउंसिल में ही बत्तौर बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे, जिसका विभाग ने कुछ महीनों पहले तबादला करते हुए जीरकपुर नगर काउंसिल में तैनात किया था। इस दौरान इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को जीरकपुर के साथ-साथ डेराबस्सी नगर काउंसिल का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा हुआ था। वहीं, विभाग के उच्चाधिकारियों ने अब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को फुल फ्लैश डेराबस्सी नगर काउंसिल में बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पद पर पहले की तरह तैनात करने के आदेश जारी कर दिए हैं।