मोहाली। जिले में मंगलवार को कोरोना महामारी से 10 लोग संक्रमित हुए, जबकि 9 मरीज तंदुरुस्त हुए हैं। वहीं, किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। वहीं, अभी कोरोना के 44 मरीज सक्रिय रह गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, क्याेंकि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है।
उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर अपना टीकाकरण करवाएं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली से दो, बूथगढ़ से एक और मोहाली शहरी इलाके के 7 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक जिले में कोरोना के कुल 68647 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 67543 मरीज ठीक हो चुक हैं। जबकि अभी तक 1060 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो