मोगा पुलिस ने पकड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मोगा सीआईए स्टाफ मेहना ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथियों को दो अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात मोगा के दोसांझ रोड पर नाकाबंदी की। चेकिंग के दौरान एक मारुति कार में सवार दो लोगों से 1 रिवाल्वर 32 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर, 4 राउंड कारतूस बरामद किया। दोनों आरोपी जगरांव के रहने वाले हैं। दोनों पर मोगा सिटी 1 थाने में 25(6) (7) (8)/ 54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।