फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी से मिला मोबाइल, फरीदकोट जेल में बंद है हरियाणा का गैंगस्टर मोनू डागर

Mon, 06 Feb 2023 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

जेल कर्मचारियों की सर्च के दौरान जेल से 6 टच स्क्रीन मोबाइल फोन समेत कुल 14 फोन, 3 चार्जर के अलावा बीड़ी जर्दा भी बरामद हुआ है। जेल प्रशासन की शिकायत पर गैंगस्टर मोनू डागर समेत कुल 4 हवालातियों, 2 कैदियों और अज्ञात के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
गैंगस्टर मोनू डागर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट की केंद्रीय माडर्न जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी हरियाणा निवासी गैंगस्टर मोनू डागर से जेल गार्द ने तलाशी के दौरान स्मार्ट फोन बरामद किया है। इसके सहित जेल गार्द ने तलाशी के दौरान कुल 14 स्मार्ट और कीपैड मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन

 
केंद्रीय माडर्न जेल में कैदियों व हवालातियों से मोबाइल फोन बरामद होना आम बात हो गई है। जेल से आए दिन तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद होते हैं। परन्तु जेल प्रबंधन इन पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रहा है। गत दिवस भी जेल में हुई तलाशी के दौरान 4 हवालातियों व 2 कैदियों से फोन बरामद होने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर छिपा कर रखे गए फोन बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं जेल में फोन के अतिरिक्त अन्य सामान जैसे कि बीड़ी-जर्दा, हैडफोन आदि भी बड़ी संख्या में बरामद हुए। 

तलाशी में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी हरियाणा के गैंगस्टर मोनू डागर से टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोनू डागर जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद है लेकिन फिर भी उसके पास से मोबाइल फोन बरामद होना बड़ी बात है। इसी तरह तीन और हवालातियों व 2 कैदियों से जेल गार्द ने तलाशी के दौरान टच व कीपैड फोन बरामद किए। इतना ही नहीं तलाशी के दौरान विभिन्न स्थानों पर कैदियों द्वारा छिपा कर रखे गए 4 फोन, तीन चार्जर, बीड़ी व जर्दा आदि भी बरामद हुआ है। जबकि जेल के बाहर से फेंकी गई गेंदों में चार फोन व बीड़ी-जर्दा आदि मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें