फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पठानकोट के पुराने सदर पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, जब्त किए गए वाहन जलकर खाक

Wed, 15 May 2024 05:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

डीएसपी हरकृष्ण ने बताया कि एक किसान की तरफ से गेहूं के नाड़ को आग लगाई थी और आग पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग तक पहुंच गई। 10 वाहन जल कर खाक हो गए। डीएसपी ने कहा कि नाड़ को आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पुराना सदर पुलिस स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट के पुराने सदर पुलिस स्टेशन में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। हादसे के समय पर पुलिस स्टेशन में कोई मौजूद नहीं था और पुलिस स्टेशन में पड़ा सामान व जब्त किए गए वाहन जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार थाना काफी समय पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट हो चुका है।

विज्ञापन


विज्ञापन


डीएसपी हरकृष्ण ने बताया कि एक किसान की तरफ से गेहूं के नाड़ को आग लगाई थी और आग पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग तक पहुंच गई। 10 वाहन जल कर खाक हो गए। डीएसपी ने कहा कि नाड़ को आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें