फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: प्रेमिका के साथ होटल में रुका था व्यक्ति, ससुराल वालों ने दोनों को पिटा, बोला- अब यही मेरी पत्नी

Fri, 12 Jul 2024 09:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ दो महीने से रह रहे व्यक्ति को ससुरालियों ने जमकर पीट दिया। उसकी प्रेमिका को भी थप्पड़ जड़े। पुलिस के सामने व्यक्ति बोला मैंने कोर्ट मैरिज की है अब यही मेरी पत्नी है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में एक होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे व्यक्ति की कुछ लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। बीच बचाव करने लगी उसकी प्रेमिका को भी थप्पड़ जड़ दिए। विवाद बढ़ता देख लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


दरअसल जो व्यक्ति प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा था वह शादीशुदा है। उसके और उसकी प्रमिका के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति के ससुराल पक्ष के लोग थे। उक्त व्यक्ति पत्नी को घर पर छोड़ प्रेमिका के साथ भागकर अमृतसर पहुंच गया था। उक्त शादीशुदा व्यक्ति तरनतारन का रहने वाला है, जो प्रेमिका को साथ लेकर घूम रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति और उसकी प्रेमिका को पुलिस थाना ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षा के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

थाना बी डिवीजन पुलिस के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गोल्डन टेंपल के पास एक होटल के बाहर हंगामा हो रहा है। कुछ लोग एक व्यक्ति और लड़की से मारपीट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत में निर्मल सिंह ने बताया कि व्यक्ति की शादी उसकी भतीजी से 10 वर्ष पहले हुई थी। कुछ समय से आरोपी एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो माह पहले युवक लड़की को भगा कर अपने साथ ले आया और अमृतसर में रह रहा था। ससुराल वालों को इसका पता चला तो वह उसे पकड़ने के लिए अमृतसर पहुंचे। 

उधर, आरोपी व्यक्ति ने कहा कि उसने लड़की के साथ कोर्ट कर ली है। अब यही मेरी पत्नी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों ने थाना के बाहर प्रदर्शन कर हालात खराब करने की कोशश की थी जिन को वहां से भगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें