कपूरथला-नकोदर मार्ग स्थित गांव तलवंडी चौधरिया में एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने एक युवक को कुचल डाला।
थाना सदर कपूरथला पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की 13 जनवरी को शादी होनी थी।
जानकारी के मुताबिक बिहार के जिला किशनगंज के लाल मोहम्मद पुत्र जमील अख्तर अपने साथियों के साथ गांव तलवंडी चौधरिया में मजदूरी करता था।
युवक की 13 जनवरी को शादी थी। शादी के लिए खरीदारी करने वह बाजार जा रहा था। कपूरथला नकोदर मार्ग पर गांव तलवंडी महिमा में मुख्य सड़क को पार करते समय एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उसको कुचल डाला।
मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर घायल लाल मोहम्मद को सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने लाल मोहम्मद को मृतक घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार नायब ने बताया कि लाल मोहम्मद की 13 जनवरी को शादी थी।
उसने जालंधर से अपने गांव जाने के लिए ट्रेन की टिकट भी बुक करवा ली थी। इसी के लिए खरीदारी करने के लिए निकले लाल मोहम्मद की मौत हो गई। थाना सदर कपूरथला की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।