गणपति की मूर्ति की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : संवाद
देश भर में मनाए जाने वाले गणेश उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह पाया जा रहा है। पंजाब के बरनाला के बाजारों में भी गणेश चतुर्थी को लेकर दुकानें सज चुकी हैं। इसमें सुंदर-सुंदर गणेश जी की मूर्तियां दुकानों में नजर आ रही हैं, बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है लोग मूर्तियां खरीदने में जुट गए हैं।
गणेश जी की मूर्तियां बुक करवाने पहुंचे परिवारों ने खुशी जाहिर करते कहा कि उन्हें बड़ी बेसब्री से इंतजार था कि 7 सितंबर गणेश चतुर्थी को लोग गणपति जी की मूर्तियों की स्थापना ढोल बजाकर अपने घरों में करेंगे।
मूर्ति खरीदने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि बड़ी श्रद्धा के साथ वह गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते हैं। उन्होंने लोगों से इको फ्रेंडली मिट्टी के बने गणेश जी की मूर्ति ही घर में स्थापित करने को कहा और मूर्ति विसर्जन अपने घर पर ही करने को कहा। साथ ही कहा कि बाद में मूर्ति विसर्जन वाले पानी को अपने घर के पेड़-पौधों में डालना चाहिए। इससे घर भी शुद्ध होता है और गणेश जी की मूर्ति का अनादर भी नहीं होता।
वहीं, मूर्ति विक्रेता दुकानदारों ने खुशी जाहिर करते कहा कि लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और उनकी मूर्तियों हाथों-हाथ बिक रही हैं। उनके पास एडवांस बुकिंग हो रही है। मूर्ति विक्रेताओं की तरफ से भी 10 इंच से लेकर 10 फीट तक की मूर्तियां तैयार करवाई गई हैं।