फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar: धार्मिक स्थल से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली ट्रक से टकराई, बच्चे सहित 15 लोग घायल

Fri, 12 Jul 2024 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

मुक्तसर के गांव रोडावाली से श्रद्धालु बाघापुराना के नजदीक पीर निगाहें ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर माथा टेकने के लिए गए थे। वीरवार देर रात को बाघा पुराना से श्रद्धालु वापस गांव लौट रहे थे कि रास्ते में मुक्तसर से कोटकपूरा जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मुक्तसर में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मस्थल पीर निगाहें से माथा टेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली की मुक्तसर-कोटकपूरा मार्ग पर एक ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा वीरवार देर रात करीब बारह बजे हुआ। हादसे में एक बच्चे सहित 15 श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पलट गया और ट्राली सीधी खड़ी हो गई। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुक्तसर के गांव रोडावाली से श्रद्धालु बाघापुराना के नजदीक पीर निगाहें ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर माथा टेकने के लिए गए थे। वीरवार देर रात को बाघा पुराना से श्रद्धालु वापस गांव लौट रहे थे कि रास्ते में मुक्तसर से कोटकपूरा जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्राली में करीब पंद्रह लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग गंभीर घायल हो गए जिनमें से नौ का उपचार मुक्तसर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को फरीदकोट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग व राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रुप से घायल श्रद्धालुओं में जरनैल सिंह (10), गुरमीत सिंह (40), सोमा रानी (50) परमजीत (34), प्रीतम सिंह (60), शिंदरपाल कौर (36) शामिल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें