फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और सास करती थी मारपीट: कपूरथला में व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या, आरोपी मां-बेटी फरार

Thu, 14 Nov 2024 10:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में एक व्यक्ति ने पत्नी और सास से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मां-बेटी उसके साथ मारपीट करते थे। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के सर्कुलर रोड स्थित हाउस फेड अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि व्यक्ति ने यह कदम अपने पत्नी और सास से परेशान होकर उठाया है। मृतक की पहचान करण जाखू (28) के तौर पर हुई है। सिटी थाना -2 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।  
विज्ञापन


सिटी थाना एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक करण जाखू के पिता नंदलाल की शिकायत पर मृतक की पत्नी पूजा रानी और सास जसवीर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

कपूरथला के प्रीत नगर निवासी नंदलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे करण की शादी लगभग चार बार पहले गांव भुलाना की पूजा रानी से हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी सर्कुलर रोड पर बने हाउसफेड अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में रह रहे थे। 
विज्ञापन


नंदलाल ने बताया कि बेटा करण जब भी उनसे मिलता था तो वह कहता था कि उसकी पत्नी पूजा और सास जसवीर कौर उसको बहुत तंग परेशान करती है। दोनों उसके साथ मारपीट भी की करती है। 

13 नवंबर की रात को करण ने फोन कर बताया कि पूजा और उसकी मां उसे बहुत परेशान कर रही हैं। करण बहुत घबराया हुआ था। तभी कुछ देर बाद उसकी बहू पूजा ने फोन कर बताया कि करण ने कमरे में पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया है। उसे सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया।

सिटी थाना एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पिता नंदलाल की शिकायत पर दोनों आरोपी पूजा और जसवीर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पूजा की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। अब उसकी करण से तीसरी शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें