फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: बेटी के शगुन के लिए किरायेदारों से खाली करवाया था घर.... मकान मालिक को गोलियों से भूना

Mon, 26 Jun 2023 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार लोगों ने प्रेम कुमार के घर का दरवाजा खुलवाकर मकान में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। खाना खा रहे प्रेम कुमार गोलियां लगने से घायल हो गए। इसके अलावा बेड व अन्य स्थानों पर भी लगी गोलियों के निशान पड़े हैं।
विज्ञापन
मृतक प्रेम कुमार - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा के बरेटा में वार्ड नंबर तीन की टोहाना बस्ती के सेवामुक्त सेवादार प्रेम कुमार की बेटी के शगुन से पहले उसके किरायेदार दो लोगों ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। प्रेम कुमार ने उनसे बस स्टैंड क्षेत्र में उन किराएदारों से अपना मकान खाली कराया था, इसी बात से आरोपी रंजिश रख रहे थे। बरेटा पुलिस ने दो किरायेदारों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के साथियों की पहचान नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी के बाद ही साथियों का पता चलेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों का आंदोलन खत्म, साक्षी-विनेश और बजरंग बोले-अब सड़कों पर नहीं, कोर्ट में लड़ेंगे

बरेटा पुलिस को दिए बयान में मृतक प्रेम कुमार की पत्नी चीना रानी ने बताया कि उनके किरायेदार सुरेश कुमार और जगदीश निवासी जुलो जिला फतेहाबाद के साथ किराए को लेकर कुछ लेनदेन बाकी था। उन्होंने बताया कि बेटी के होने वाले शगुन प्रोग्राम को लेकर उन्होंने दस दिन पहले ही इन लोगों से मकान खाली करवाया था। इसके अलावा उनकी उनसे कोई रंजिश नहीं थी। प्रेम कुमार की छोटी बेटी परविंदर रानी का रविवार को संगरूर में शगुन समागम होना था।
विज्ञापन


थाना बरेटा के इंचार्ज बूटा सिंह ने बताया कि मृतक प्रेम कुमार की पत्नी के बयान पर दो किरायेदारों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बुढलाडा के एसएमओ गुरचेतन प्रकाश ने बताया कि हत्या का मामला होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया है।
विज्ञापन


खाना खाते वक्त घर पर की फायरिंग
शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार लोगों ने प्रेम कुमार के घर का दरवाजा खुलवाकर मकान में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। खाना खा रहे प्रेम कुमार गोलियां लगने से घायल हो गए। इसके अलावा बेड व अन्य स्थानों पर भी लगी गोलियों के निशान पड़े हैं। गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार को बुढलाडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रेम कुमार ने दम तोड़ दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें