फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा या आत्महत्या: जालंधर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति के दो टुकड़े, अभी तक नहीं हुई पहचान

Mon, 01 Jul 2024 11:24 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन की जोरदार टक्कर से व्यक्ति के शरीर के दो टुकड़े हो गए। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
train demo, railways, ट्रेन हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में सोमवार सुबह ट्रेन के कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जालंधर में जिंदा रेलवे फाटक के पास पटरी पार करते समय व्यक्ति ट्रेन की चपेट आ गया। ट्रेन से कटकर शरीर दो हिस्सों में बंट गया। यह हादसा जालंधर-फिरोजपुर ट्रैक पर हुआ है। यह हादसा है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी जालंधर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया है। ट्रेन की चपेट में आए मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। शरीर का ऊपर वाला हिस्सा ट्रैक पर और दूसरा हिस्सा ट्रैक से बाहर पड़ा था। मृतक का चेहरा नजर आ रहा था। पुलिस ने दोनों हिस्सों को इकट्ठा कर तुरंत उसे अस्पताल भेज दिया था। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों को उसकी फोटो और कपड़े भी दिखाए। लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका। 

पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने पहचान के लिए नागरा, जिंदा फाटक, राम नगर और मकसूदा के आसपास काफी स्लम एरिया है मृतक की फोटो और कपड़ों की फोटो पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दी है। वहीं शहर और देहात पुलिस के सभी थानों में भी फोटो भेजा गया, जिससे उसकी पहचान हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें