फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव आकर की आत्महत्या: जालंधर में व्यक्ति ने घर पर लगाया फंदा, रातभर पंखे से झूलता रहा, ससुरालियों पर आरोप

Fri, 09 Aug 2024 10:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर के सुदामा बिहार में देर रात एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने घर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार को घटना का पता सुबह लगा।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी है। जालंधर के सुदामा बिहार में वीरवार देर रात यह घटना घटी है, जहां व्यक्ति ने घर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार को आत्महत्या का पता सुबह चला, जब उन्होंने कमरे में शव को लटकता हुआ देखा और पुलिस को सूचित किया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान 27 वर्षीय गोल्डी के रूप में हुई है और वह पिछले कई सालों से सुदामा बिहार में किराए के मकान में रह रहा था। छह मिनट की वीडियो में फंदा लगाने से पहले व्यक्ति ने ससुरालियों पर परेशान करने की आरोप लगाए हैं।

थाना सात के प्रभारी अनु ने बताया कि उनकी टीम को सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सुदामा बिहार में व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही उनकी टीम के एएसआई सतनाम सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। जांच में पता चला पारिवारिक परेशानियों के चलते के गोल्डी परेशान चल रहा था। उसने किसी को भी परेशानी बताई नहीं थी। वीरवार को फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें