लुधियाना। सदर के गांव फुल्लांवाल इलाके में रहने वाले हरमनदीप सिंह (26) ने सोमवार की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। थाना सदर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। बता दें कि हरमन की शादी 20 फरवरी को हुई थी। 30 मार्च को लड़की विदेश चली गई थी।
एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि हरमनदीप अपने पिता जगदीप सिंह के साथ खेतीबाड़ी करता था। रविवार रात वह अपने कमरे में जाकर सो गया। सोमवार की सुबह उसके कमरे में खटखटाने की आवाज आई तो परिजन जाग गए। कुछ समय बाद जब वह हरमन के कमरे में पहुंचे तो उन्होंने उसे लटकता हुआ पाया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।