फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी का शीशा तोड़ एएसआई की सरकारी पिस्तौल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। शहर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चोरों ने पुलिस वालों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चोरों ने सिविल अस्पताल के पीछे खड़ी पंजाब पुलिस के एएसआई की गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर से उनकी सरकारी पिस्तौल, गोलियों से भरी मैगजीन के साथ-साथ उनका पर्स भी चोरी कर लिया।
विज्ञापन

एएसआई राजेश कुुमार के मुताबिक वह पुलिस की एंटी स्मगलिंग सेल टीम में तैनात हैं। विभाग की ओर से 9 महीने पहले उसे एक 9 एमएम की पिस्टल तथा मैगजीन 10 राउंड जारी कर रखे हैं। सोमवार देर शाम वह पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल के पीछे मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें वहां कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जो पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। वह टीम के साथ उनका पीछा करने के लिए भागे। इस दौरान पिस्टल और मैगजीन उनकी एक्सप्रेसो कार में ही छूट गए।
अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह लोग फरार हो गए। कुछ समय बाद आकर देखा तो कार का शीशा टूटा हुआ था। उसमें पड़ा पिस्टल, मैगजीन तथा उनका पर्स चोरी हो चुका था। भजन सिंह ने कहा कि जिस जगह कार खड़ी थी, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। इसलिए अब इलाके में अन्य जगहों पर लगे कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि एंटी स्मगलिंग सेल में तैनात एएसआई राजेश कुमार बिना हथियार के ही संदिग्ध लोगों का पीछा करने के लिए भागे। चंद मिनटों में ही चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर सामान चोरी कर लिया। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एएसआई राजेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें