फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : दिल्ली बॉर्डर से लौटे युवा किसान ने बरनाला में फांसी लगा जान दी, अन्नदाताओं के भविष्य को लेकर था चिंतित

Sun, 28 Feb 2021 10:35 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में बरनाला जिले के गांव जैमल सिंह वाला में गुरुवार देर शाम 25 वर्षीय किसान सतवंत सिंह ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सतवंत गुरुवार को ही दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने से लौटा था। वहीं, शनिवार को भाकियू सिद्धूपुर संगठन के सदस्यों ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी के समक्ष धरना लगाकर किसान के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया।

विज्ञापन


उन्होंने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, कर्ज माफ करने और मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे और न ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

मंगनी हो चुकी थी  
गुरचरण सिंह के अनुसार, उसका बेटा सतवंत सिंह लगातार दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में जा रहा था। वह किसानों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित था। उसकी मंगनी हो चुकी थी। उसने कहा था कि जब तक किसान विजयी होकर नहीं लौटते, तब तक वह शादी नहीं करेगा। 
विज्ञापन


वह गुरुवार देर शाम को दिल्ली बार्डर से लौटा और काफी उदास था। उसने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, भाकियू सिद्धपूर के जिला प्रधान जसपाल सिंह कलाल माजरा ने कहा कि जब से केंद्र सरकार ने नए कृषि कानून बनाए हैं, तब से बरनाला के करीब 24 किसान जान गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें