फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : भाजपा पार्षद और उसके इंस्पेक्टर बेटे से तंग महिला ने निगला जहर

Sun, 04 Jul 2021 01:43 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना

सार

तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा पार्षद और उसके बेटे इंस्पेक्टर बेटे से परेशान छावनी मोहल्ला के भाई मन्ना सिंह नगर निवासी पूजा नाम की महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की कोशिश की। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


थाना डिविजन चार की पुलिस ने महिला पूजा के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उसने भाजपा पार्षद, उसके इंस्पेक्टर बेटे, छोटे बेटे सहित 12 लोगों के नाम लिखकर आरोप लगाए हैं। नोट में लिखा है कि अगर उसे कुछ होता है तो यह सभी जिम्मेदार होंगे। उधर, पीड़ित परिवार शनिवार को पुलिस कमिश्नर राकेस अग्रवाल से मिलने पहुंचा। जहां उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में सही और निष्पक्ष जांच की जाएगी।

पूजा के भाई नवदीप ने बताया कि पूजा का पति नहीं है वह पांच साल की बेटी और बुजुर्ग मां के साथ घर में रहती है। 2013 में भाजपा पार्षद, उसके इंस्पेक्टर बेटे, छोटे बेटे सहित 12 लोगों ने धोखाधड़ी कर प्लाट और मकान की रजिस्ट्रयां अपने नाम करवा ली थीं। जिसके बाद उसे लगातार परेशान किया जा रहा था, ताकि वह मकान और प्लॉट खाली कर दे। रोजाना उसे व परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। उससे यह बर्दाश्त नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


आखिर में हारकर उसने यह कदम उठाया। उम्मीद है कि उसकी मौत के बाद परिवार को इंसाफ जरूर मिलेगा। मां अमर कौर, बेटी काव्या और भाई नवदीप को उनसे बहुत खतरा है। नवदीप ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को दे दी है जिन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की सही जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी। नवदीप ने बताया कि पूजा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें