फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल वार्डन पहुंचा रहा था कैदियों तक प्रतिबंधित सामान, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैदियों और हवालातियों तक कोई आपत्तिजनक सामान न पहुंचे इसके लिए सीआरपीएफ के साथ-साथ पंजाब पुलिस के मुलाजिम भी तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद तेज तर्रार कैदी किसी न किसी तरीके से सामान लेकर निकल रहे है। सेंट्रल जेल में नशे से लेकर मोबाइल फोन और अन्य सामग्री मिलने का सिलसिला जारी है। खास बात यह है कि इस तरह की प्रतिबंधित सामग्री कैदियों और विचाराधीन कैदियों तक पहुंचाने में जेल के कर्मचारी शामिल हैं। सेंट्रल जेल में जांच के दौरान एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें जेल का हेड वार्डन ही कैदियों तक जर्दा पहुंचा रहा था।
विज्ञापन

जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर सात में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दो जुलाई को जेल में औचक तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जेल के हेड वार्डन मक्खन सिंह की भी तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी से 70 ग्राम जर्दा मिला है। उन्होंने बताया कि जेल के अंदर किसी भी कर्मचारी व अन्य को जर्दा रखना जेल नियमों की उल्लंघना है। पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। जेल प्रशासन को शक है कि आरोपी इस जर्दे को कैदियों तक पहुंचा रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें