फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सड़क हादसे में महिला की मौत, लोगों का प्रदर्शन

Fri, 23 Oct 2026 05:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। ताजपुर रोड निवासी 45 वर्षीय पूनम की वीरवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गईं और वाहन का पिछला पहिया उनके सिर पर से निकल गया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूनम अपने रिश्तेदार के साथ सब्जी मंडी से घरेलू सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रही थीं। वे बस्ती जोधेवाल से जालंधर बाइपास की तरफ जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सड़क पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें न होने और गहरे गड्ढों को हादसों का कारण बताया। उन्होंने पुल पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।लोगों ने इस दुर्घटना में किसी पिकअप गाड़ी के शामिल होने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन की पहचान जांच के बाद ही हो पाएगी। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने मृतका के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक का सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें