फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: शराब पीने से रोकना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने कैंची से गोदकर मार डाला

Wed, 02 Sep 2020 05:42 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर भड़के पति ने बुधवार की सुबह कैंची से गोदकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर को बाहर से बंद कर फरार हो गया। सुबह लगभग सात बजे सोकर उठे बच्चों को शोर मचाने पर आसपास पड़ोस से लोग घर पहुंचे तो देखा कि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा है। तुरंत जानकारी थाना सलेमटाबरी पुलिस को दी गई।

 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश में छापामारी कर रही है। वही बयान दर्ज करने के लिए मृतका के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी गोल्डी विरदी के मुताबिक कैथवालिया टोला, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी आनंद कुमार लुधियाना में किसी फैक्ट्री में बतौर इंजीनियर काम करता था। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद वह अपने परिवार के साथ गोरखपुर चला गया था।

विज्ञापन

लगभग दो माह पहले वह दोबारा लुधियाना लौट आया। उसके साथ पत्नी आरती देवी (34), बेटी अंकिता (15), अनुष्का (12) व बेटा आदित्य भी आ गए थे। फिलहाल उसे कोई काम नहीं मिला था, इसलिए घर पर ही रहता था।

बीते सप्ताह ही उसने आकाश नगर में किराए पर घर लिया था। हर समय घर पर रहने और शराब पीने के चलते पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात को भी शराब और काम को लेकर दोनों में जमकर झगड़ा हुआ।
 
बुधवार तड़के आरोपी आनंद कुमार ने कैंची से पत्नी आरती की हत्या कर दी। उस समय तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, इसलिए उन्हें कुछ पता नहीं चला। वह चुपके से घर में पड़े सभी दस्तावेज लेकर निकल गया।

सुबह लगभग सात बजे जब बच्चे जागे तो दरवाजा बंद था। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। जब दूसरे कमरे का दरवाजा खोला तो देखा आरती देवी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था।
 
थाना प्रभारी विरदी ने बताया कि आरोपी आनंद कुमार शराब पीने का आदी है और पत्नी पर शक भी करता था, इसलिए दिन भर शराब पीकर घर पर पड़ा रहता था। बुधवार की सुबह हत्या कर फरार हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें