फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हादसा: निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिरी, मलबे के नीचे दबे आठ मजदूर, एक की मौत

Tue, 29 Oct 2024 03:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन फैक्ट्री की अचानक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे आठ मजदूर दब गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो हई। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में दिवाली से पहले दर्दनाक हादसा हुआ है। लुधियाना के फोकल प्वाइंट फेज सात में निर्माणाधीन फैक्ट्री के बाहर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब शटरिंग खोलने के बाद दीवार अचानक से गिर गई। दीवार गिरते ही मलबे के नीचे आठ मजदूर दब गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पांच मजदूरों को हल्की चोटें आने के बाद उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान मोहम्मद मोसिन आलम के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक मोहम्मद मोसिन आलम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि दीवार कैसे गिरी।

जानकारी मुताबिक फोकल पाइंट फेस-7 में एक फैक्ट्री का निर्माण हो रहा है। कुछ दिनों से लेबर काम कर रही थी। 11 फीट ऊंची दीवार बनाई गई थी। मंगलवार को दीवार की शटरिंग खोलने के बाद प्लस्तर का काम शुरू किया गया था कि अचानक से दीवार गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। घायलों को दीवार के मलबे से बाहर निकाला गया। जब तक लोग कुछ कर पाते मोहम्मद मोसिन आलम की मौत हो चुकी थी, जबकि मोहम्मद रजन और लालू के ज्यादा चोट लगी है। जिस कारण दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


मजदूर अख्तर ने बताया कि मोसिन दीवार का प्लास्टर कर रहा था। उसके साथ कुछ अन्य लेबर भी मौजूद थी। अचानक से दीवार गिर गई। मोहम्मद रसूल ने कहा कि फैक्ट्री अभी नई बन रही है। 8 से 10 मजदूर काम आज कर रहे थे। कुछ मजदूर दीवार की शटरिंग खोल रहे थे बाकी काम कर रहे थे। कुछ लोग मौके पर यह भी कह रहे है कि हलका मैटीरियल इस्तेमाल किए जाने के कारण यह दीवार गिरी है। उधर, थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह हांडा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें