फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंट ने लगाई 80 लाख की चपत: लुधियाना के कारोबारी और परिवार को दिखाए विदेश के सपने, रुपये लेकर फरार

Sun, 27 Oct 2024 04:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में एक कारोबारी से 80 लाख की धोखाधड़ी हुई है। एक ट्रैवल एजेंट ने कारोबारी और उसके परिवार को विदेश भेजने के नाम पर 80 लाख रुपये ले लिए, लेकिन अब आरोपी ट्रैवल एजेंट फरार हो गया है। 
विज्ञापन
Fraud Alert - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लोगों में विदेश जाने की चाह खत्म नहीं हो रही है। लाखों रुपये खर्च कर विदेश जाकर बसने के सपने संजोय बैठे लोगों से ट्रैवल एजेंट लगातार धोखाधड़ी कर रहे हैं। पंजाब के कई ऐसे लोग है जो अपना लाखों रुपये ट्रैवल एजेंटों के पास फंसा कर बैठे हैं। कई लोगों को प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं, तो कई लोगों ने मामले दर्ज करवाए हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना में भी एक और इमीग्रेशन फ्रॉड का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ट्रैवल एजेंट ने कारोबारी के परिवार को विदेश भेजने और वहां सैटल कराने के नाम पर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। कारोबारी को कोई रास्ता नहीं मिला तो वह पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने राजगुरु नगर निवासी कारोबारी गुरमीत सिंह की शिकायत पर सराभा नगर में रहने वाले ट्रैवल एजेंट रविंदर कुमार सचदेवा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ट्रैवल एजेंट फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। 

गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ विदेश जाकर वहां सैटल होना चाहता है। उसकी मुलाकात आरोपी ट्रैवल एजेंट के साथ हुई। आरोपी रविंदर कुमार सचदेवा ने उसे परिवार सहित विदेश भेजने और वहां सैटल करवाना का झासा दिया। आरोपी ने अलग-अलग तारीखों पर परिवार के दस्तावेज और करीब 80 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने टाल मटोल शुरू करने लगा। काफी समय तक आरोपी से काम करवाने या फिर पैसे वापिस करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर जवाब दे दिया। इसके बाद गुरमीत सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रविंदर कुमार सचदेवा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें