फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को कुत्तों ने नोचा, गंभीर

Mon, 16 Sep 2024 09:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के चीख पुकार की आवाज सुन वहां से निकल रहे लोगों ने कुत्तों को भगाया, बच्ची हुई बेहोश
विज्ञापन

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, इलाके के लोगों में दहशत का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। चंडीगढ़ रोड की राजगढ़ फ्यूजन काॅलोनी इलाके में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला। हैरानी की बात यह है कि कुत्तों ने बच्ची को घर के बाहर खेलते समय घेर लिया और किसी को कुछ पता तक नहीं चला। बच्ची के चीख पुकार की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया और शोर मचाया।
इसके बाद बच्ची के परिवार वाले बाहर निकले। बच्ची की हालत काफी बुरी थी। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुत्तों ने बच्ची के सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर काटा है, जिस कारण बुरी तरह से बच्ची घायल हो गई। कुत्तों के बच्ची के काटने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के पिता नरेश कुमार ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है और उनकी एक बच्ची है जो घर के बाहर खेल रही थी। परिवार वालों ने सोचा कि बच्ची खेल रही होगी, लेकिन अचानक से कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और बच्ची को बुरी तरह से नोच डाला। बच्ची के चीखने की आवाज सुन वहां से राहगीर ने भी शोर मचाया और कुत्तों को भगाया। इसके बाहर वह बाहर निकले और बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। नरेश कुमार ने बताया कि काॅलोनी में अक्सर कुत्तों के झुंड घूमते हैं जो किसी न किसी को काट लेते हैं। नगर निगम से उनकी मांग है कि उनकी कॉलोनी में कुत्तों के ऑपरेशन करवाए जाए ताकि उनकी जनसंख्या न बढ़े। इलाके के अन्य लोगों ने बताया कि कई बार पहले भी ये कुत्ते लोगों को काटने का प्रयास कर चुके हैं। इस बाबत कई बार प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा। उन्होंने मांग की कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए ताकि बिना किसी डर के बच्चे गली मोहल्ले में खेल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें