फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए व्यक्ति से दो पिस्तौल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए टू पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों से दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किए गए राम कुमार उर्फ रामू और अजय कुमार गोलू की निशानदेही पर पुलिस ने एक आरोपी अजय कुमार काकू को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से दो ओर पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी काकू के कब्जे से .32 बोर की दो पिस्तौल, मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने रामू और गोलू के कब्जे से दो ओर पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से अब तक कुल छह पिस्तौल और दस कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सीआईए 2 पुलिस द्वारा एक दिन पहले रामू और गोली को पिस्तौल के साथ अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के तार जेल में लूटपाट के मामले में बंद काकू से जुड़े हैं। पुलिस ने आरोपी काकू को भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूटपाट और चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें