संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। पुलिस ने खन्ना नेशनल हाईवे पर हाईटेक नाकाबंदी के दौरान राहुल व अमित कुमार निवासी होशियारपुर को 9 एमएम की एक देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। इस हथियार से उन्होंने किसी वारदात को अंजाम देना था। इस बात का खुलासा पुलिस जिला खन्ना के डीएसपी (खन्ना) हरजिंदर सिंह गिल ने प्रेसवार्ता में किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि सदर थाना अधीन आती ईसडू चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर वरिंदर कुमार ने अपनी टीम के साथ खन्ना जीटी रोड पर बने गांव अलौड़ के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पैदल आ रहे दो शकी युवकों को रोका गया। उक्त दोनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। इनकी तलाशी लेने से देसी पिस्तौल तथा मैगजीन बरामद हुई। दोनों का रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।