परमजीत कौर निवासी छीनी-वाल खुर्द भदौड़ बरनाला ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसके पिता की 2015 में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका भाई मां की अच्छे से देखभाल नहीं करता था। उसकी मां पिछले 5 साल से उसके सुसराल वाले घर में उसके साथ रह रही है।
जमीन के टुकडे़ के लिए जगरांव के गांव नत्थोवाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी मां व बहन के साथ रिश्ता खत्म कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने कोर्ट परिसर के बाहर ही अपनी मां व बहन पर हमला कर दिया। दुखी बहन ने भाई के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव नत्थोवाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थाना सिटी के एएसआई जगरूप सिंह ने बताया। कि परमजीत कौर निवासी छीनी-वाल खुर्द भदौड़ बरनाला ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसके पिता की 2015 में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका भाई मां की अच्छे से देखभाल नहीं करता था। उसकी मां पिछले 5 साल से उसके सुसराल वाले घर में उसके साथ रह रही है।
पीड़ित ने बताया कि उनकी जद्दी जमीन 41 कनाल 16 मरले जमीन में से 20 कनाल 18 मरले जमीन उसकी मां अमरजीत कौर के नाम पर है। जबकि 20 कनाल 18 मरले जमीन उसके भाई के नाम पर है। इसके अलावा 7 एकड़ जमीन गांव नत्थोवाल में मेन रोड के नजदीक है। इस जमीन को उसके दादा बतं सिंह से भाई रणजीत सिंह ने धोखे से अपने नाम पर करवा लिया था। इसी को लेकर उनका अदालत में केस चल रहा है। जब वह अपनी मां के साथ केस के संबंध में अपने वकील से मिल कर कोर्ट परिसर से बाहर निकले तो गेट के पास उसका भाई खड़ा था।
विज्ञापन
उसके भाई ने उनको देख कर गाली गलौच करनी शुरू कर दी। मां के साथ हाथापाई कर धमकियां देने लगा। जब वह छुड़वाने के लिए आगे आई तो आरोपी ने उसके साथ भी हाथापाई की। इस दौरान उसके पहने कपड़ों की बाजू एक साइड से फट गई। शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देता हुआ मौके से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से इलाज के बाद वह डर कर अपने रिश्तेदार के घर चले गए। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने के बाद आरोपी पर थाना सिटी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।