अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। थाना साहनेवाल पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल फोन लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से छह मोबाइल बरामद किए हैं।
एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि वह शनिवार को कंगनवाल के पास पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि लोगों से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी इस समय सत्संग घर साहनेवाल के पास मौजूद हैं।
पुलिस ने घेरेबंदी कर दोनों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान मक्कड़ कालोनी ग्यासपुरा वासी चांद आलम व अकाशदीप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।